बीडी फ्यूल सेंटर से कर्मी को जख्मी कर 1.10 लाख की लूट

नालंदा दर्पण डेस्क। बदमाशों द्वारा हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनावां गांव के पास बीडी फ्यूल सेंटर से कर्मी को मारपीट कर एक लाख नगद एवं बस चालक से दस हजार रुपए लूट ली गई।

इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि लुटेरों की सारी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान के प्रयास में जुट गई है।

बीडी फ्यूल सेंटर के प्रबंधक सुनील कुमार के अनुसार दो बाइक पर सवार छह बदमाश पंप पर आए और तैनात कर्मियों के सिर में पिस्टल सटा दिया। फिर नोजलमैन उदय और पप्पू को बट से पीटकर जख्मी कर एक लाख रूपए नगदी लूट लिए।

साथ ही डीजल भराने आए एक बस कर्मी से भी दस हजार रुपए की लूट ली गई। उसके बाद सारे बदमाश बेलछी गांव की ओर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फिलहाल पुलिस सारे मामले की पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों के पहचान का प्रयास कर रही है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker