इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के असंतोषजनक कार्य पर विफरे सचिव

नालंदा दर्पण डेस्क। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर के पास बन रहे खेल अकादमी का निर्माण कार्य फरवरी-मार्च तक पूरा हो जाएगा। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि द्वारा निरीक्षण करने के बाद बताया कि उनके द्वारा खेल अकादमी और क्रिकेट स्टेडियम दोनों का निरीक्षण किया गया है। खेल अकादमी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य असंतोषजनक है।

उन्होंने बताया कि खेल अकादमी का बहुत काम पूरा हो गया है। बचे हुये कार्यों को फरवरी मार्च तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इंडोर आउटडोर प्लेग्राउंड, हॉल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल्स बनकर तैयार है। शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आदेश उनके द्वारा निर्माण एजेंसी को दिया गया है।

इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के कछुआ चाल हो रहे निर्माण पर सचिव कुमार रवि द्वारा निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई गयी। उन्हें श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य से आगे बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker