प्रेमी की चौखट पर धरने पर बैठी पटना से हरनौत पहुंची प्रेमिका, परिजन हुए फरार

नालंदा दर्पण डेस्क। कहते हैं प्यार किसी का मोहताज नहीं होता। प्यार में पड़े लोगों को न तो घर परिवार की फिक्र होती है न ही समाज की।

एक ऐसा ही मामला हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याण बिगहा ओपी थाना के बराह गांव में सामने आया है, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते हुए पटना से प्रेमी के गांव बराह पहुंच गई। प्रेमिका जैसे ही प्रेमी के घर पहुंची, उसके बाद परिजन घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है।

फिलहाल प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के मुख्य दरवाजे के बाहर सज संवरकर दुल्हन की रूप में दो दिन से भूखे प्यार से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है।

प्रेमिका मंजूषा कुमारी का कहना है कि पिछले 3 साल से मोबाइल पर बात करने के दौरान धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आए और उसी दौरान दोनों में प्यार का परवान चढ़ा। वहीं तीन माह पहले जगदंबा स्थान करौटा मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए शादी रचाई है।

शादी के बाद प्रेमी घर ले जाने की बात को लेकर टालमटोल करने लगा। इसके बाद वह खुद प्रेमी के घर आ गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oPzHMdIFIr4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=9smiivG_clM[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=hQlHXgnOVCc[/embedyt]

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker