पुलिस छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, डकैती कांड में शामिल 6 अपराधी धराए

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बेन थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बसंतपुर डकैती कांड का उद्वेदन करने के साथ रामगंज में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डकैती कांड का 82 हजार रुपये नगद सहित बैंक के कई पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड और कपड़ा यदि बरामद किया गया है। वहीं मिनी गन फैक्ट्री से एक देशी पिस्तौल और बन्दूक बनाने औजार व उपकरण बड़ी संख्या में बरामद किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 17 फरवरी शनिवार की रात्रि करीब 00:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रामगंज के सुनील कुमार पिता सुखदेव मिस्त्री, और सुखदेव मिस्त्री पिता स्वर्गीय सोहराय मिस्त्री, दोनों पिता-पुत्र द्वारा अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। उनके द्वारा गांजा छिपकर रखने की भी सूचना पुलिस को मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर बेन थानाध्यक्ष विकास कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार और उनके पिता सुखदेव मिस्त्री दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक अर्द्ध निर्मित देशी पिस्तौल हथियार बनाने की अन्य सामग्री और गांजा बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुनील कुमार और सुखदेव मिस्त्री के घर से एक देशी पिस्तौल, एक अर्ध निर्मित पिस्तौल, छेद किया हुआ दो लोहे का ट्रिगर, ढाई सौ ग्राम गांजा, रेती, हथौड़ी, सड़सी, तीन छेनी, चार पीस लोहे का सुमी, लोहे सोल रेती, छोटा चीनी एक पीस लोहे का सोल रहती लोहा का कटर, भाथी, पिलास, स्प्रिंग और लोहे का आरी बरामद किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि बसंतपुर गांव की बेबी देवी, पति रमाकांत सिंह के घर डकैती हुई थी। उसे कांड का उद्भेदन 24 घंटे के भीतर कर लिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती कांड में शामिल अपराधी अनमोल कुमार, पिता अरविंद सिंह, साकिन हरवंश बिगहा थाना इस्लामपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर लूटे गये रुपये एवं अन्य सामानों के साथ डकैती कांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कांड में एक बालक को निरुद्ध किया गया है। फरार एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अनमोल कुमार उर्फ अनमोल राज की निशानदेही पर डकैती हुई सामग्रियों को बरामद कर लिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि सभी अपराधी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंश बिगहा के निवासी हैं। गिरफ्तार अपराधियों में अनमोल कुमार उर्फ अनमोल राज, पिता अरविंद सिंह, गौरव कुमार उर्फ गोलू, पिता सुनील सिंह, अजीत कुमार उर्फ गिरधारी, पिता सुबोध सिंह और विकु कुमार, पिता शंकर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने बताया कि बेबी देवी के घर से लूटे गए 82 हजार रुपये नगद, कपड़े, जेवर रखने वाला पर्स एवं डिब्बा, विभिन्न बैंकों का पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड आदि बरामद किया गया है।

इस दोनों छापामारी दल में राजगीर अंचल पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, बेन थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, डी आई यू प्रभारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=i4SISQsM80w[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker