हर्ष फायरिंग की गोली लगने से छत पर खड़ी स्नातक की छात्रा की मौके पर मौत

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। बीती रात सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनावां डीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक स्नातक की छात्रा की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार धनावां डीह गांव निवासी रंजीत सिंह की पुत्री की शादी थी। दूल्हा पक्ष धूमधाम से बारात लेकर पटना से आया हुआ था। और जब लोग अपनी घरों की छतों से समधी मिलन का दृश्य देख रहे थे। करीना कुमारी भी अपने परिवार के साथ छत पर से समधी मिलन का नजारा देख रही थी।

इसी दौरान शराती पक्ष के तरफ से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की जाने लगी और उनमें एक एक गोली छत पर खड़ी करीना कुमारी को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि मृतका करीना कुमारी स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता और भाई दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं और वहीं परिवार का भरण-पोषण करते है। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक और गांव हाहाकार मचा हुआ है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हर्ष फायरिंग जैसी सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह का समारोह मनाते समय हर्ष फायरिंग न करने की अपील की है। क्योंकि यह कानूनी अपराध है और जानलेवा भी हो सकता है।

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ypE1929VNFI[/embedyt]

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”circles” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker