फांसी के फंदे से झुलता मिला युवक का शव, पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेन गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पुक्की कुमार (18 वर्ष) पिता अनिल शाव के रुप में की गई है।

मृतक तीन भाइयों में अपने पिता का सबसे छोटा पुत्र था। घटना कैसे हुई यह कोई खुलकर बताने को तैयार नहीं है। माता-पिता  बाहर गए हुए थे।

बताया जाता है कि मृतक रोज की तरह बुधवार की देर रात घर आया और खाना खाकर कमरे में जाकर सो गया। सुबह होने पर घर के सदस्यों को पता चला कि घर के छत में लगे पंखे में दुपट्टा के फंदे में झुल रहा है।

घर के सदस्यों द्वारा शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

हत्या या आत्महत्या? जां में जुटी पुलिसः युवक की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है।

बेन थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत के संबंध में परिजनों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई गई। युवक के शव को परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। इस कारण शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ypE1929VNFI[/embedyt]

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker