बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी फोरलेन का निर्माण शुरू, जून 2024 तक चलेगा कार्य

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नाला रोड में निर्माणाधीन स्मार्ट फोरलेन में नाला निर्माण कार्य के साथ मछली मंडी की ओर से सड़क बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

नाला रोड में मछली मंडी से उत्तर दिशा में बीच में पक्का नाला होगा और उसके दोनों तरफ सड़क होगी। वैसे नाला के उपर भी सड़क बनेगी। इस मार्ग लाल क्लासेज से आगे कुशवाहा धर्मशाला तक पक्का नाला का निर्माण कार्य हो चुका है।

इस मार्ग हैवी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए फिलहाल एक तरफ से सड़क निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। नव निर्मित नाले के सटे पूरब दिशा में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य चल रहा है। नीचे ढ़लाई होगी।

ह्यूम पाइप बनकर तैयारः उसके बाद उसमें कुछ रेत डाला जाएगा और उसके उपर बड़े- बड़े ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। ह्यूम पाइप बनकर तैयार है।  इसी ह्यूम पाइप के अंदर से होकर बिजली का केबल, ऑप्टिकल फाइबर, वाटर पाइप लाइन आदि गुजरेंगे। इस रास्ते से जमीन पर व ओवर हेड गुजरने वाली सभी तरह की सुविधाएं आगे जाएंगी।

जून 2024 तक कार्य पूरा करने का है लक्ष्यः स्मार्ट फोरलेन का कार्य जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पूर्व में एक बार कार्य पूरा करने के लक्ष्य को एक बार बढ़ाया जा चुका है।

अभी इस स्मार्ट फोरलेन में काफी काम बाकी है। करीब साढ़े तीन महीने में इस कार्य को हर हाल में पूरा करने है। इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर काफी दवाब है। इसके कारण स्मार्ट सिटी के अधिकारी निर्माण कार्य के संवेदक पर दवाब बनाए हुए हैं। इस दवाब में रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

मछली मंडी से मोगलकुआं तक कार्य होगा पूरा: स्मार्ट फोरलेन निर्माण का कार्य मछली मंडी से लेकर मोगलकुआं तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए संवेदक को दिन-रात कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। मछली मंडी व उसके दक्षिण अभी जमीन विवाद का मामला चल रहा है, इसकी वजह से उधर का कार्य नहीं हो रहा है।

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future