Thursday, February 12, 2026
अन्य

    जानें 4 वर्षीय डिग्री कोर्स में नामांकन के लिए कब तक कैसे करें आवेदन

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्गत चार वर्षीय डिग्री कोर्स सत्र 2024- 28 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई तक निर्धारित है। आवेदन ऑनलाइन विधि से ही मान्य होंगे।

    छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए अपनी पसंद के विभिन्न कॉलेजों का विकल्प देना होगा। इंटरमीडिएट का प्राप्तांक तथा आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उन्हें नामांकन के लिए कॉलेज आवंटित किया जाएगा। आवंटित कॉलेज में ही विद्यार्थी एडमिशन लेंगे।

    विश्वविद्यालय के द्वारा 21 मई को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर महाविद्यालय में 21 से 27 मई तक एडमिशन लिया जाएगा। महाविद्यालय द्वारा लिए गए एडमिशन का 29 मई तक वैलिडेशन भी कर दिया जाएगा।

    इसके बाद विभिन्न विषयों में मौजूद रिक्त सीटों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा दूसरा मेरिट लिस्ट 30 मई को प्रकाशित किया जाएगा। दूसरे मेरिट लिस्ट के आधार पर 30 मई से 6 जून तक एडमिशन लिए जाएंगे।

    इसके बाद विश्वविद्यालय के द्वारा तृतीय और अंतिम मेरिट लिस्ट 10 जून को प्रकाशित किया जाएगा। तीसरी मेरिट लिस्ट से विद्यार्थी 10 जून से 13 जून तक आवंटित महाविद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं।

    14 जून तक महाविद्यालय द्वारा लिए गए एडमिशन का वैलिडेशन कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी महाविद्यालय में सीटें खाली रह जाती है तो इसके लिए बाद में विश्वविद्यालय के द्वारा स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि निर्धारित की जाएगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें