एचएम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, शिक्षक बहाली से जुड़े तार, शूटर गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला अंतर्गत एकंगरसराय थाना पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर 2023 को मध्य विद्यालय रसलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार हत्याकांड के करीब 8 माह बाद सफल उद्भेदन करते संलिप्त अपराधकर्मी को हिलसा थाने के कौशिक नगर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी अमित कुमार के पास से एक कट्टा, एक कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। वहीं इस कांड की मास्टरमाइंड की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के कान्धु पीपर की रहने वाली राम उदेश प्रसाद की पत्नी रिंकू कुमारी के रुप में हुई है।

हिलसा डीएसपी गोपाल कृष्ण के अनुसार 5 अक्टूबर 2023 को करीब 10 बजे दिन में मध्य विद्यालय रसलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को स्कूल जाने के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था, जिनका इलाज के दौरान पटना फोर्ड अस्पताल में मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि तकनीकी, वैज्ञानिक व मानवीय आधार पर इस कांड की मास्टरमाइंड चंडी थाने के कान्धुपीपर निवासी रामउदेश प्रसाद की पत्नी रिंकू कुमारी के मोबाइल एवं खाता के विवरणी के आधार पर इसमें संलिप्त अपराधकर्मी हिलसा थाने के कौशिक नगर गांव निवासी अनिल प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया।

इस कांड में अन्य अपराधकर्मी हिलसा थाने के कौशिक नगर निवासी बैजू कुमार, सूरज कुमार एवं नोनिया बिगहा निवासी बिहारी कुमार की संलिप्तता पायी गयी है। गिरफ्तार हत्यारोपी अमित कुमार के विरुद्ध हिलसा थाना एवं अन्य थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

डीएसपी के अनुसार इस कांड की मास्टर माइंड रिंकु कुमारी ने नौकरी के लिए 8 लाख रुपए मृतक अरुण कुमार को दी थी। जब रिंकू कुमारी की नौकरी नहीं लगी और वह पैसे की डिमांड अरुण कुमार से करने लगी तो दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद रिंकू ने अरुण कुमार की हत्या की योजना बना डाली।

ठगी की शिकार मास्टर माइंड रिंकु कुमारी ने उसके बाद हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर निवासी अपने भतीजे सूरज कुमार से संपर्क किया। सूरज ने अपने ही गांव के बैजू को मर्डर करने की बात बताया। इसके बाद बैजू ने अपने दोस्त नोनिया बिगहा निवासी बिहारी कुमार एवं अमित कुमार के साथ मिलकर मर्डर की पूरी योजना को तैयार किया और घटना को अंजाम दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!