नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

हाईवा और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में चालक की मौत, 3 बच्चों समेत महिला गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनसा मोड़ के पास हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो चालक संतोष केवट की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार स्कॉर्पियो रहुई से बिंद की ओर जा रही थी, जबकि हाईवा ट्रक बिंद से रहुई की ओर आ रही थी। इसी दौरान सोनसा मोड़ के पास हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी अपने घर शेखपुरा ग्वासा से नारदीगंज मोगली गांव जा रहे थे। हाईवे ट्रक का अगला पहिया ब्लास्ट होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ। गंभीर रुप से जख्मी लोगो में सुषमा देवी, अमन कुमार, संध्या कुमारी स्नेहा और संजू कुमारी शामिल हैं।

इस हादसा की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटाते हुए मृतक चालक का शव अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। 

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.