कक्षा 11 वीं को लेकर जारी हुआ संशोधित अधिसूचना, जाने कब शुरु होगी पढ़ाई

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 वीं को लेकर एक नयी अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना पिछले 21 फरवरी को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधित स्वरुप में है।

बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा आज 27 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार पिछले विभागीय अधिसूचना शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित ओएफएसएस पोर्टल से सभी संबंधित कार्य विधियों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी, उसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार अब ओएफएसएस पोर्टल पर 31 मई, 2024 तक आवेदन लिया जाएगा। वहीं 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु विद्यालय का आवंटन 7 जून, 2024 तक निर्धारित किया गया है। जबकि विद्याय में नामांकन समाप्त की तिथि 12 जून, 2024 तक तय की गई है।

वहीं, कक्षा 11 वीं में स्पॉट एडमिशन एवं नामांकन प्रक्रिया समाप्ति की तिथि 16 जून, 2024 तक निर्धारित की गई है और वर्ग संचालन प्रारंभ करने की तिथि उसी दिन यानि 16 जून, 2024 तय की गई है।

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker