नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

जानें नालंदा डीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों को दिए जो सख्त आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव निर्देशानुसार नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, कोचिंग सस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आठ जून तक शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिया है। ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने आदेश अनुपालन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सरकारी एवं निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों को इस आशय का नोटिस निर्गत करने और इस आदेश की प्रति उन्हें उपलब्ध कराने के साथ इसका व्यापक प्रचार करवाने का निर्देश दिया है। जिला प्रोग्राग पदाधिकारी आईसीडीएस सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों को इस आदेश की प्रति उपलब्ध कराएगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करायेगी।

जिलाधिकारी ने उक्त आदेश की प्रति सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को आदेश का सख्ती से अक्षरशः अनुपालन कराने का भी आदेश दिया है।

बकौल जिलाधिकारी, उक्त आदेश का किसी स्तर पर अनुपालन नहीं होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 51 के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा