इंटर के छात्रों को 25 जून तक मिला सुनहरा मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर सत्र 2023-25 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दे दिया है। सत्र 2023-25 में 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स विलंब शुल्क के साथ 25 जून तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे पहले 31 जनवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था।

समिति ने कहा है कि निर्धारित सीट के अनुसार नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि के सही अभ्यर्थीत्व वाले स्टूडेंट्स काही सूचीकरण इंटर वार्षिक परीक्षा 2023-25 के लिए हो और इसमें किसी भी प्रकार की चूक या त्रुटि नहीं होने पाये। बाद में किसी भी तरह के संशोधन व परिवर्तन करने की स्वीकृति नहीं दी जायेगी।

विद्यालय के प्रधान 25 जून तक वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में विद्यार्थी को उपलब्ध करायेंगे। समिति के पोर्टल पर जाकर विद्यालय को प्रधान आवेदन करेंगे।

विद्यार्थी द्वारा भरे गये संशोधित सूचीकरण आवेदन फॉर्म के आधार पर शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति के पोर्टल पर संशोधन करते हुए 25 जून तक ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरेंगे और शुल्क जमा करेंगे। नियमित कोटि के विद्यार्थियों के लिए विलंब शुल्क के साथ 665 रुपये व स्वतंत्र कोटि के लिए विलंब शुल्क के साथ 1215 रुपये शुल्क देने होंगे।

अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं सफल विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ 1015 व अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं सफल स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ कुल 1565 रुपये जमा करने होंगे।

विद्यार्थी द्वारा चयनित विषय व अन्य विवरणी को कंडिका-1 में भरना होगा। प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा भरे गये एवं हस्ताक्षरित सूचीकरण आवेदन की दो प्रति में से एक प्रति को विद्यालय प्रधान के पास जमा किया जायेगा। दूसरी प्रति शिक्षण संस्थान के प्रधान हस्ताक्षर एवं मुहर देकर विद्यार्थी को देंगे।

समिति ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म खंड बी के क्रमांक 17 में विद्यार्थी का आधार नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किया जायेगा। यदि विद्यार्थी का आधार कार्ड नंबर नहीं है तो इसकी जानकारी क्रमांक 18 में अनिवार्य रूप से करना है।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker