Murder in Nalanda: पेड़ से लटका मिला ससुराल आए युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना पुलिस ने पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव (Murder in Nalanda) बरामद की है। शव की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के नोनिया बीघा (छरियारी) गांव निवासी विशेश्वर चौहान के (32) वर्षीय पुत्र कांग्रेस चौहान के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार कांग्रेस चौहान की हत्या कर शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया गया है। शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है। युवक 4 जुलाई को ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करने का काम करता था।

युवक के पिता का कहना है कि उनका बेटा घर नहीं पहुंच कर सीधे ससुराल गया था। जबकि, ससुराल वालों का कहना है कि कांग्रेस चौहान ससुराल छतरपुर पहुंचा ही नहीं। शव ससुराल से करीब 2 किलोमीटर दूर सुनसान इलाका परियोना के खंधा से बरामद की गई है। हालांकि परिजन यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं की हत्या किसने और क्यों की है और इसके पीछे क्या वजह है।

वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शव पेड़ से लटका हुआ है। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं अन्यत्र जगह करके सुनसान इलाके में लाकर फंदे के सहारे लटका दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker