Kidnapping of five students in Nalanda: एक सरकारी स्कूल से 2 दिनों के भीतर 5 छात्राएं लापता, मचा हड़कंप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पिछले दो दिनों के भीतर नालंदा जिले में एक स्कूल से पांच छात्राओं के अचानक लापता (Kidnapping of five students in Nalanda) होने से हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबाग की है। यहाँ आठवीं कक्षा की ये छात्राएं शनिवार और रविवार से लापता हो गई हैं। इस घटना ने लोगों में भय और चिंता का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

खबरों के अनुसार तीन छात्राएं शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद गायब हो गईं है। वहीं दो अन्य छात्राएं रविवार से लापता बताई जाती हैं। इसी बीच दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडाछ गांव निवासी एक लापता छात्रा के पिता ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

इधर, स्कूल के प्रधानाध्यपक ने बताया है कि शनिवार को लंच के समय देखा कि आठवीं कक्षा की कुछ छात्राएं ने अपने हाथों पर ब्लेड से कुछ लिखा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चार छात्राओं के हाथों पर अंग्रेजी में कुछ लिखा था। हमने तुरंत उनके अभिभावकों को बुलाया। अभिभावकों ने बच्चियों को डांट-फटकार लगाई। स्कूल समय खत्म होने के बाद सभी घर चले गए। लेकिन रात करीब आठ बजे पंचायत के मुखिया ने फोन कर सूचित किया कि तीन छात्राएं घर नहीं लौटीं हैं।

लापता छात्राओं की एक सहेली ने बताया कि उसने अपनी सहेलियों के हाथों पर कटर में लगे ब्लेड से अंग्रेजी के शब्द लिखे थे। उसने कहा कि मेरी सहेलियों ने मुझे कहीं जाने या किसी अनहोनी की बात नहीं बताई थी।

वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में तीन बच्चियों को छुट्टी के बाद मुख्य सड़क की ओर जाते देखा गया है। एक किशोर को हिरासत में लिया गया है, जिसने पूछताछ में बताया कि एक लड़का तीनों लड़कियों को ले गया है। उनका प्रोग्राम ट्रेन से बनारस जाने का था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी लापता छात्राओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future