भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने हर प्रखंड में पंद्रह हजार सदस्य बनाने का दिया टास्क

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी एक सिंतबर से सदस्यता महाअभियान की शुरुआत करने वाली है। इसी को लेकर नगरनौसा प्रखंड भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने जिले में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है। हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा, वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा, क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को मिशन के रूप मे काम करता है।

अध्यक्ष अभिषेक भारती ने कहा की हर बूथ पर कार्यकर्ता पहुँचकर सदस्यता अभियान में हर वर्ग के लोगों को शामिल करते हुए उन्हें सदस्य बनाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रखंड में पंद्रह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

मंडल महामंत्री अभय नंदन पांडेय ने कहा कि सदस्य संगठन का जान होता है। सदस्यता तो सभी संगठन करते हैं लेकिन हमारा संगठन अलग तरीके से काम करता है। पार्टी का बड़ा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को हासिल करना हम सबका कर्तव्य है। 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो हो रहे सदस्यता अभियान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता लेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा।

सदस्यता अभियान को लेकर बनाया गया पंचायत प्रभारी पिंटू कुमार को नगरनौसा पंचायत,गुड़िया कुमारी को कैला व दामोदरपुर बलधा,अजय कुमार को गोरायपुर व भुतहाखार,अभय नंदन पांडेय को रामपुर व काछियावां,अमरजीत कुमार सिंह को अरियावां व खजुरा पंचायत का प्रभार दिया गया।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker