अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र अवस्थित एक सरकारी स्कूल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूल का हेडमास्टर रोज की तरह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और ग्रामीणो को जब इसकी भनक मिली तो हेडमास्टर की जमकर पिटाई की और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ी पैठना गांव अवस्थित उर्दू उत्क्रमित मिडिल स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा को नशे की हालत में पुलिस ने स्कूल से ही गिरफ्तार किया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। इसके पहले ग्रमीणों द्वारा हेडमास्टर की पिटाई भी की गई।

वहीं गिरफ्तार प्रभारी एचएम को मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला पूरे ईलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शराबी हेडमास्टर से स्कूल में पढाई का वातावरण खराब हो रहा था। स्कूली बच्चों की शिकायत पर ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लिया और बात पुलिस तक पहुंचाई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा