नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

परवलपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दर्जन भर छात्राएं बीमार, चमकी बुखार से एक छात्रा की मौत

हिलसा (नालंदा)। नालंदा  जिले के परवलपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राएं अचानक बीमार हो गई। इन सभी छात्राओं को पेट दर्द, दस्त और बुखार की शिकायत थी। तीन दिन पूर्व इसी स्कूल में एक छात्र की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा सिविल सर्जन, हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी ने परवलपुर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत छात्राओं से जानकारी ली। प्रशासन द्वारा एक छात्रा की मौत हो जाने की सूचना सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सरकारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि अभी तक कुल 15 छात्राएं बीमार हुई है। जिसमें से एक छात्रा किरण कुमार की मौत हो चुकी है। जिस छात्रा की मौत हुई है उसमें चमकी की शिकायत थी।

उन्होंने कहा कि बाकी इलाजरत छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में इलाजरत छात्राओं ने खाने में गड़बड़ी की भी शिकायत की है। फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में चल रहा है। जबकि एक छात्रा का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा