अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नशाखुरानी वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, बाढ़ निवासी 5 अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना पुलिस ने नशा खिलाकर वाहन लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पर विभिन्न जगहों से लूटे गये तीन ई-रिक्शा, चार बड़ी बैट्री, चार मोबाइल फोन, दो पिस्तौल, दो कारतूस समेत कई सामान को भी जब्त किया है।

बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय जायसवाल के अनुसार तीन सितंबर को रहुई थाने को सूचना प्राप्त हुई थी कि मंदिरपुर मोड़ के आसपास उजले रंग के चारपहिया वाहन पर चार-पांच लड़के संदिग्ध अवस्था में आपस में बात कर रहे हैं। वे वाहन लूटने की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना के सत्यापन के बाद बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की तलाशी की जाने लगी। इसी क्रम में एक उजले रंग का चारपहिया वाहन मंदिरपुर मोड़ के तरफ से आ रही थी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेजी से वाहन को भागने लगा।

इसके बाद पुलिस द्वारा पीछा करते हुए भेंडा मोड़ के पास इस वाहन को पकड़ा गया। जिसकी विधिवत तलाशी में दो पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किये गये, जबकि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ एवं निशानदेही पर विभिन्न जगहों से पूर्व में लूटे गये तीन ई-रिक्शा, चार बड़ी बैट्री, चार मोबाइल फोन समेत कई सामान को जब्त किया गया।

गिरफ्तार पांच अपराधियों की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के अंदी गांव निवासी गनौरी राम के पुत्र चंदन कुमार, पटना जिले के बाढ़ थाने के बाद स्टेशन रोड के गोपाल प्रसाद के पुत्र चंदन साव, बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनी चक गांव निवासी वेणु प्रसाद के पुत्र राजा कुमार, शंभू प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार एवं स्व। कृष्णा प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी है।

बकौल डीएसपी, यह एक अंतरजिला संगठित गिरोह है। जिसके सरगना चंदन कुमार द्वारा भाड़े पर बुक कर सुनसान स्थान पर चालक को बेहोश कर टोटो लूट कर दूसरे क्षेत्र में जाकर बेच दिया जाता था। एक बार फिर यह गिरोह पूरी तैयारी के साथ वहां हथियार और नशे के सामान के साथ घटना को अंजाम दे रहे थे। इनकी योजना इसी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की थी। जिसे पुलिस ने नाकामयाब कर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा