पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने राजगीर-तिलैया रेलखंड का निरीक्षण किया

नालंदा दर्पण डेस्क। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-राजगीर-तिलैया-पैमार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस रेल मार्ग पर पड़ने वाले स्टेशनों रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिग्नलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक राजगीर स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म आदि की साफ-सफाई आदि सहित यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का मुआयना किया।

महाप्रबंधक ने राजगीर-तिलैया रेलखंड पर अवस्थत वृहत रेल पुल संख्या 47 का निरीक्षण कर संरक्षा से जुड़े प्रत्येक पहलुओं को बारीकी से देखा। राजगीर में महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ राजगीर स्टेशन के पुर्नविकास कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। विदित हो कि पुर्नविकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें