रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य के घर चोरी मामले में 5 युवक गिरफ्तार

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में हाल ही में एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जिसने इलाके में हलचल मचा दी थी। गांव निवासी अरूण कुमार पिता स्व. द्वारिका प्रसाद के घर में घुसकर अपराधियों ने उनकी पत्नी पिंकु कुमारी के कान से कनबाली छीनकर फरार हो गए थे।

यह घटना रात करीब 11 बजे उस समय घटी थी, जब रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 की सदस्य पिंकु कुमारी अपने कमरे में सो रही थीं। यह हमला अपराधियों की दुस्साहसी मानसिकता को दर्शाया था, क्योंकि इसके बाद भी वे भागते समय एक और वारदात को अंजाम देने से नहीं चूके।

भागने के दौरान अपराधियों ने जितेन्द्र सपेरा नामक व्यक्ति का विभो कंपनी का मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना के बाद चंडी थाना में कांड संख्या-512/2024, दिनांक 10.09.2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा-341(4)/305 BNS एवं परिवर्तित धारा-309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस घटना के 20 दिन बाद नालंदा पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह खबर दी है कि  पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की और अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने लूटा गया विभो कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया, जो इस कांड के साक्ष्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। हालांकि वार्ड सदस्य से छीनी गई कनबाली के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं पुलिस के अनुसार घटना में शामिल पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सुजीत कुमार उर्फ छोटू पिता कैलाश प्रसाद, अंकित कुमार पिता सुरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार पिता महेन्द्र प्रसाद सभी निवासी ओलीबिगहा थाना चंडी एवं विकास कुमार सिंह पिता विजय सिंह, नीरज कुमार पिता चन्द्रिका सिंह दोनों निवासी नटाईचक थाना थरथरी एवं अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू कुमार पिता कैलाश प्रसाद साकिन ओली बिगहा थाना चंडी शामिल हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker