नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इस्लामपुर अंचलाधिकारी को लेकर पटना तक हड़कंप, क्यों दिया इस्तीफा?

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल अंतर्गत इस्लामपुर अंचल के अंचलाधिकारी रोहित कांति दास के अचानक इस्तीफा देने की खबर ने जिले में हलचल मचा दी है। यह जिले के प्रशासनिक तंत्र में यह एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है, क्योंकि श्री दास ने अपने पद से इस्तीफा देकर पटना के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जहां वे अपने इस्तीफे के कारणों का खुलासा करेंगे।

इस्लामपुर अंचल में भूमि सर्वेक्षण के काम ने हाल के दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी दबाव डाला है। रोहित कांति दास को कुछ ही महीने पहले इस्लामपुर में अंचलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन तब से ही भूमि विवादों और सर्वेक्षण कार्यों ने उन्हें परेशान कर रखा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार भूमि सर्वेक्षण के दौरान कई विवादित मामले सामने आए, जिनमें प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव के कारण काम करना कठिन हो गया था।

हालांकि, इस्तीफे के पीछे अन्य कारणों की भी चर्चा हो रही है, जिन पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। रोहित कांति दास ने यह स्पष्ट किया कि वे इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते और उनके इस्तीफे के सही कारण प्रेस कांफ्रेंस में ही सामने आएंगे।

इस घटना ने नालंदा जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है, खासकर उन अधिकारियों के लिए जो भूमि विवादों और सर्वेक्षण कार्यों में शामिल हैं। दास का इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है कि क्या यह केवल काम का दबाव था या फिर कोई और आंतरिक समस्या? इस पर सबकी नजरें अब आने वाली प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी हैं, जहां संभवतः पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा