खोदागंज में पटवन के दौरान करंट लगने से 2 किसान की मौत, एक गंभीर

हिलसा (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत खोदागंज थाना क्षेत्र के जहान बिगहा गांव में खेतों का पटवन करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें तीन किसान करंट लगने से झुलस गए। इस घटना में दो किसानों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना इस्लामपुर प्रखंड के जहान बिगहा गांव के दामू अहरा खंधा में हुई। तीनों किसान मोटर चालू करने के लिए खेत में गए थे। तभी अचानक एक किसान सुरेंद्र यादव करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में सुनील चौधरी और उसका भाई प्रमोद चौधरी भी करेंट के संपर्क में आ गए।

इस हादसे में सुरेंद्र यादव (30) और सुनील चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील चौधरी का भाई प्रमोद चौधरी उर्फ छोटू गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खोदागंज थाना क्षेत्र के खोदागंज बाजार निवासी सुरेंद्र यादव और जहान बगीचा गांव निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद गांव में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही खोदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इस दुखद घटना से गांव के लोगों के साथ-साथ खोदागंज बाजार के व्यवसायी भी मर्माहत हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker