नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहार के स्कूलों में अब HM तय करेंगे टीचरों का इन-आउट टाइम

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में डिजिटल प्रणाली को और सख्त और संगठित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब शिक्षकों की उपस्थिति और काम के घंटों को लेकर विशेष निगरानी रखने के लिए ‘ई-शिक्षा अटेंडेंस’ प्रणाली को लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों के स्कूल में आने और जाने का समय अब प्रधानाध्यापक द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया है कि ‘ई-शिक्षा कोष सॉफ्टवेयर’ को अपडेट किया जा रहा है। ताकि स्कूल प्रबंधन और प्रशासन बेहतर तरीके से शिक्षकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड रख सके।

प्रधानाध्यापक अब यह तय करेंगे कि किस शिक्षक को किस समय स्कूल आना है और किस समय जाना है। उन्हें शिक्षकों के स्कूल इन और स्कूल आउट के समय की तस्वीर भी सॉफ्टवेयर में अपलोड करनी होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य है कि शिक्षकों की उपस्थिति और अनुशासन में सुधार किया जा सके।

बता दें कि बिहार के सरकारी शिक्षकों के काम के समय में भी बदलाव किया गया है। आगामी 1 दिसंबर से सभी शिक्षकों को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल में रहना अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा यह बदलाव इस उद्देश्य से किया गया है कि शिक्षक पूरे निर्धारित समय तक स्कूल में रहें और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। छात्रों की शिक्षा में कोई बाधा न आए और शिक्षकों की जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार