जर्जर पुल से नदी में गिरा युवक, डूबकर हुई मौत, आक्रोशित ने सड़क जाम कर काटा बबाल

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में जर्जर पुल से नीचे गिरकर पंचाने नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई । मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जर्जर पुल को बनवाने की मांग करते हुए जमकर बबाल काटा ।

बस चालक ने युवक को बाइक समेत आधा किलोमीटर तक घसीटा दर्दनाक मौत 1मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी संजय पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।  घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि युवक इतासँग गाँव जा रहा था, तभी शेरपुर गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वह पंचाने नदी में गिर गया और डूबने से युवक की मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नए पुल की निर्माण को लेकर शव को सड़क पर रखकर रहुई बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।और जमकर हंगामा भी किया।

सूचना पाकर रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।बस चालक ने युवक को बाइक समेत आधा किलोमीटर तक घसीटा दर्दनाक मौत 3

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker