बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर चल रहा प्रशासन का पीला पंजा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के वैसे इलाकों, जहां लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उन इलाकों में नगर निगम बिहार शरीफ और यातायात विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

Administrations yellow claw on encroachers in Bihar Sharif Municipal Corporation area 2इस अभियान के तहत मंगलवार को भरावपर इलाके से देवीसराय भाया मछली मंडी होते हुए सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि अतिक्रमण हटाने से पूर्व लगातार यातायात विभाग एवं नगर निगम के द्वारा दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई थी।

बावजूद कुछ दुकानदार अपनी आदतों से मजबूर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया। इसके बाद बिहार शरीफ नगर निगम एवं यातायात विभाग के द्वारा सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

हालांकि फिलहाल अतिक्रमण अभियान के दौरान सिर्फ दुकानदारों को चेतावनी दी गई है अगर इसके बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो वैसे दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जाएगा।

इसके पूर्व सोहसराय में पीला पंजा चलाया जा चुका है। मंगलवार को देवीसराय भरावपर रामचंद्रपुर के इलाकों में पीला पंजा चला कर अतिक्रमण हटाया गया।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker