सड़क हादसे में युवक की मौत बाद बाजार बंद करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज रविवार को छबीलापुर थाना क्षेत्र के राइस गांव के समीप राजगीर-सरबहदा रोड पर बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान मेयार गांव निवासी अनिल राम के 30  वर्षीय पुत्र गोपी कुमार के रूप में हुई।

बताया जाता है कि गोपी कुमार ठेरा मोड़ के पास से पूजा का सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। गोपी कुमार के बड़े भाई कि डेढ़ माह पूर्व शादी हुई थी। उसी उपलक्ष्य में आज सत्यनारायण स्वामी की पूजा को लेकर वह बाजार से पूजा की सामग्री लेकर घर लौट रहा था।

इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से राइस पर के समीप टक्कर हो गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया और उसे बिहार पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार के पास लाकर पार्क कर दिया।

इस बात की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन लोगों ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर तोड़फोड़ करते हुए बीच सड़क पर लगाकर जाम कर दिया।

वहीं बिहार पुलिस अकादमी के समीप गुमटी वाले को जब आक्रोशितों ने अपना निशाना बनाया तो उन लोगों के बीच पहले नोकझोंक हुई और देखते ही देखते लाठी- डंडे चलने लगे। पुलिस ने आने के बाद मामला शांत कराया।

वहीं सड़क जाम और हंगामे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker