योगीपुर के बाद अब मीना बाजार में गूंजेगी पुलिस की सायरन!

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा प्रखंड की जनता को अब और अधिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। क्योंकि योगीपुर के बाद मीना बाजार में भी एक नयी पुलिस चौकी के निर्माण की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, एसडीओ प्रवीण कुमार और प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जहां जर्जर पड़े यात्री शेड को सौंदर्यीकरण के बाद पुलिस चौकी में तब्दील किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। मीना बाजार हिलसा और एकंगरसराय थानों की सीमा पर स्थित है। पिछले कुछ वर्षों में एक व्यावसायिक केंद्र के रूप में तेजी से उभरा है। यहां अब दर्जनों छोटे-बड़े प्रतिष्ठान खुल चुके हैं। लेकिन अपराध और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की अनुपलब्धता से लोग खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करते थे।

विधायक प्रेम मुखिया ने कहा कि यहां पुलिस चौकी बनने से न सिर्फ आम जनता, बल्कि व्यवसायियों को सुरक्षा मिलेगी। अपराधियों के मन में भय पैदा होगा और घटनाओं में कमी आएगी।

पिछले कुछ महीनों में मीना बाजार में कई ऐसी घटनाएं घटीं हैं, जिनमें पुलिस की देर से उपस्थिति पर सवाल उठे हैं। दूरी की वजह से अपराधी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते रहे हैं और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों ने लगातार प्रशासन से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की थी। अब जब यह मांग मूर्त रूप लेने जा रही है तो इलाके में एक नई उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यात्री शेड की स्थिति और स्थान को देखते हुए इसे चौकी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मीना बाजार के व्यापारी संजय गुप्ता कहते हैं कि हम वर्षों से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। यह निर्णय हमारे लिए बहुत सुकूनदायक है। उम्मीद है अब हमारा व्यापार और परिवार दोनों सुरक्षित रहेंगे। इस कदम से न केवल कानून व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि हिलसा की छवि भी एक सुरक्षित और व्यवस्थित उपनगर के रूप में उभरेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future