Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चौतरफा विकास के दावों के बीच एक और गांव का वोट वहिष्कार

    नालंदा दर्पण डेस्क। एक तरफ जहां समूचे नालंदा में आसन्न लोकसभा चुनाव-2024 के बीत सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेता हर तरफ अप्रत्याशित विकास होने के ढिढोंरे पीट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नालंदा लोकसभा क्षेत्र में दर्जन भर गांव के लोग रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगा रहे हैं।

    ताजा मामला रहुई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपासंग पंचायत अंतर्गत कुतुबपुर गांव से सामने आया है। यहां को रोड निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि सुपासंग रोड से कुतुबपुर गांव जाने वाली दो किलोमीटर तक रास्ता कई वर्षों से कच्ची है। इसीलिए उन्होंने इस बार वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उत्तर दिशा में जाने वाले 2 किलो मीटर तक रास्ता कच्चा मार्ग रहने के कारण सभी ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।

    वहीं गांव के छात्र-छात्राओं का कहना है कि रोड नहीं बनने के कारण बरसात के दिनों में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। पढ़ने जाने के लिए उन्हें साइकिल से दूसरे रास्ते से कई किलोमीटर दूर से घूम कर जाना पड़ता है।

    यहां चुनाव के बाद कोई भी नेता, विधायक गांव में दर्शन नहीं देते हैं। इस गांव में करीब 3 हजार की आबादी है। फिर भी किसी भी जनप्रतिनिधि और अफसर का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। उससे वे लोग काफी दुःखी हैं।

    बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत में आई कमी का मूल कारण

    हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में वोट वहिष्कार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

    जर्जर सड़क को लेकर भड़के दर्जनों गांव के ग्रामीण, चुनाव में देंगे वोट की चोट

    काम नहीं तो वोट नहीं, चुनावी मुद्दा बना यह चचरी पुल

    अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा