जदयू प्रत्याशी और नेताओं को लेकर हिलसा के कई गांवों में रोष

हिलसा (नालंदा दर्पण)। आसन्न लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें चरण में नालंदा संसदीय क्षेत्र में आगामी 1 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के कई गांवों में सड़क जैसी समस्याओं को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

खबरों के अनुसार हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पक्की सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।

हिलसा प्रखंड के लच्छू बिगहा में वोट बहिष्कार करने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद बारा बिगहा गांव में कच्ची सड़क को पक्की सड़क निर्माण करने को लेकर लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया।

इसी प्रकार हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मखदुमपुर एवं रूपसपुर गांव में कच्ची रोड को पक्की रोड निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है। हिलसा प्रखंड क्षेत्र के अरपा पंचायत के वार्ड संख्या 5 के अंतर्गत मखदुमपुर गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने बैनर लगाकर प्रदर्शन किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची सड़क को पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इस बीच जनप्रतिनिधियों से दर्जनों बार पक्की सड़क की मांग की गई लेकिन हर बार इनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया। अब उनके सामने वोट बहिष्कार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

इसी प्रकार थरथरी प्रखंड क्षेत्र के अमेरा पंचायत में दीरीपर मोड़ से मध्य विद्यालय अतबलबिगहा रूपसपुर गांव तक लगभग एक किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्की सडक निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker