महापर्व छठ पूजा को लेकर अर्घ्य घाटों का किया गया निरीक्षण

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। छठ पूजा को लेकर डीएसपी सुमीत कुमार, एसडीओ सुधीर कुमार, सीओ अनुज कुमार, तथा कार्यपालक अभिनव कुमार के द्वारा घाटों का निरीक्षण किया।

Arghya Ghats were inspected for the great festival Chhath Pujaसीओ अनुज कुमार ने बताया कि पूजा प्रबंध समिति तथा जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों को कई प्रकार के दिशा निर्देश दिया गए हैं। इस अंचल क्षेत्र में छोटे-बड़े घाटों की संख्या 18 है। सभी समान्य घाट है।

कही पर घाटों मे पानी नहीं है। वहां पर स्थानीय लोगों को घाट मे पानी का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। जबकि वुढानगर सूर्य सरोवर और कोविल प्रमुख घाट है। इन घाटों पर व्रेकेटिंग किया जा रहा है। साफ सफाई, रंग रोगन के साथ रोशनी, चेंजिंग और कंट्रोल रुम, पेयजल के अलावे सभी घाटों पर आपदा मित्र को तैनाती किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावे अन्य घाटों के साथ नदी आदि मे लोग अर्घ प्रदान करते है। जहां पर भी पैनी नजर रखा जायेगा। ताकि लोगो को छठ पूजा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इधर नगर परिषद निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वुढानगर और कोविल घाटों को आकर्षक ढ़ग से सजाया सवारा गया है। ताकि छठव्रतियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

इस मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, नगरस परिषद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष तनवीर आलम, लेखापाल रवि सिंह आदि लोग मौजूद थे।

गंदा तुगलकी फरमान से मना किया तो सरपंच ने थानेदार की डीजीपी-सीएम तक कर दी शिकायत

जिलाधिकारी ने औंगारी धाम छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

इस्लामपुर में ट्रेन से कटकर वृद्ध दंपति और कतरीसराय में ई-रिक्सा सवार की मौत

ऐतिहासिक होगा बड़गांव छठ मेला, तैयारी में जुटा नालंदा नगर निकाय प्रशासन

वरदाहा पंचायत के उपमुखिया पुत्र समेत 3 सड़क लुटेरे गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker