प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में आशाकर्मियों ने लगाया ताला, प्रभारी और डॉक्टर को बनाया बंधक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पिछले 17 जुलाई से लगातार अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशाकर्मी संघ के बैनर तले सभी आशा कर्मी हड़ताल पर है। इस हड़ताल से लगातार स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर ठप्प पड़ रहा है।

शनिवार को दर्जनों आशाकर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद के कार्यालय एवं अन्य विभागों में तालाबंदी करते हुए गीत गाकर अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी आशाकर्मियों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

आशाकर्मियों ने इस दौरान तालाबंदी करते हुए कई चिकित्सकों को भी बंधक बनाकर रखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सा प्रभारी को भी आशाकर्मियों ने घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।

इस दौरान आशाकर्मियों ने कहा कि हमारी सरकार से सभी आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा एवं 25000 वेतनमान देने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार हमारी मांगों पर गौर नहीं कर रही है और गहरी निद्रा में सो रही है।

चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि आशाकर्मियों के आज इस प्रदर्शन से कामकाज पर भी ठप पड़ा है। ओपीडी सेवा को भी ठप कर दिया गया है। आशा कर्मियों के हड़ताल से शनिवार को एएनएम की बैठक भी बाधित रही।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker