आवागमननगरनौसानालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

यात्रीगण ध्यान दें! इंतजार खत्म, शेखपुरा-दनियावां रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शेखपुरा-दनियावां रेलखंड पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ने वाली हैं। इस बहुप्रतीक्षित रेल मार्ग का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुविधाजनक और सुगम हो जाएगी।

शेखपुरा-दनियावां रेलखंड की योजना वर्षों पहले बनी थी। लेकिन निर्माण कार्य में विभिन्न बाधाओं के चलते इसे पूरा होने में लंबा वक्त लग गया। अब जब रेलखंड का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

संभावना है कि जून या जुलाई महीने में यहां ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इससे बिहार के कई जिलों को जोड़ने में मदद मिलेगी।

रेलवे विभाग द्वारा इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन की खबर आते ही स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को इससे सीधा लाभ होगा। लंबे समय से सड़क मार्ग पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन सेवा किसी वरदान से कम नहीं होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार इस नई रेल सेवा से स्थानीय बाजारों को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि माल और यात्री परिवहन आसान हो जाएगा। साथ ही शेखपुरा, नालंदा और अन्य आसपास के इलाकों से पटना और अन्य बड़े शहरों तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। इससे शिक्षा, रोजगार और व्यापार के अवसरों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रेलखंड का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। सुरक्षा और अन्य तकनीकी परीक्षणों के बाद अंतिम तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की औपचारिक घोषणा होते ही ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future