टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीपीएससी की टीचर रिक्रूटमेंट परीक्षा एक तथा दो से जिले के विभिन्न स्तर के विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति नहीं की जायेगी। उक्त आशय का निर्देश बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है।

निदेशक के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार के द्वारा पत्र जारी कर सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है की टीआरई-1 तथा टीआरइ-2 के विद्यालय शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति किसी भी परिस्थिति में मान्य नहीं होगी।

विभाग के द्वारा जिले के राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना प्रारंभिक, मध्य एवं माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नियुक्त किये गये है।

इसके अलावा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की अन्य कार्यालयों के द्वारा भी प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसलिए सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।

शिक्षकों का माह मार्च 2024 के वेतनादि का भुगतान मूल विद्यालय की अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर ही देय होगा।

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=7j2Kg675KMQ[/embedyt]

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker