BHU के प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह बने NNM डीम्ड यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्याय को नए कुलपति के रूप में बीएचयू (BHU) के प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह मिले हैं। प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह प्रतिष्ठित साहित्यकार स्वर्गीय नामवर सिंह के भतीजे हैं और पालि और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति अगले पांच वर्षों के लिए की गई हैं। इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय की कुलसचिव ने की हैं।

प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह इससे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पालि और बौद्ध अध्ययन विभाग में सेवा दे रहे थे। साथ ही उन्होंने 2018 से 2022 तक जापान स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में निदेशक के रूप में भारतीय संस्कृति को जापान में बढ़ावा देने का उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी नियुक्ति इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और समर्पण के चलते हुई हैं।

प्रोफेसर सिंह की विद्वता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि उन्होंने भारत, अमेरिका, जापान, चीन और स्वीडन जैसे देशों में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेकर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

उनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियों में ‘13वीं शताब्दी तक बौद्ध धर्म का इतिहास’ और ‘जिनाकारिता बुद्ध की जीवनी’ शामिल हैं। इनके अलावा उन्होंने 72 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन किया हैं। जो भारतीय और जापानी बौद्ध धर्म के विविध पहलुओं पर आधारित हैं।

प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह की प्रमुख रुचि भारतीय सनातन परंपरा, विश्व धर्म, दर्शन और भारतीय-जापानी बौद्ध धर्म के व्यावहारिक पक्षों में रही हैं। कुलसचिव के अनुसार नए कुलपति बहुत जल्द महाविहार में अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद हैं, जो भारतीय संस्कृति और बौद्ध अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार