नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नालंदा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 माध्यमिक स्कूलों की मान्यता निलंबित तथा रद्द कर दी गई है और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन स्कूलों के नामांकित बच्चों को बगल के सरकारी स्कूलों से टैग कर दिया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि इससे बच्चे टैग किए गए स्कूलों से ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म अथवा कंपार्टमेंटल परीक्षा आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की मासिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा तथा समिति द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा भी टैग विद्यालय के माध्यम से ही देंगे।

उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में जिन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई है, जिनके बच्चों को बगल के सरकारी स्कूलों से टैग किया गया है, उनमें किसान उच्च विद्यालय नेपुरा, बलवा पर को उच्च विद्यालय महमदपुर अस्थावां से टैग किया गया है।

वहीं सर्वोदय उच्च विद्यालय बौरीडीह, इस्लामपुर को उच्च विद्यालय खुदागंज से टैग किया गया है। नीरजा कन्या उच्च विद्यालय राजगीर को आरडीएच उच्च विद्यालय राजगीर से, रामकिशुन शाह कन्या उच्च विद्यालय हिलसा को आरजी कन्या उच्च विद्यालय हिलसा से, उच्च विद्यालय बडाकर सिलाव को उच्च विद्यालय विन्डी डीह से टैग किया गया है।

संजय गांधी उच्च विद्यालय बलवा पर को उच्च विद्यालय दल्लू बिगहा से, पानी सहदेवा उच्च विद्यालय हिलसा को उच्च विद्यालय मय हिलसा से, प्रगतिशील कन्या उच्च विद्यालय एकंगरसराय को उच्च विद्यालय नयनयवा से जब की एससीपीभीए उच्च विद्यालय जयंती ग्राम गुलनी, हैदरपुर को उच्च विद्यालय कुड़वा पर से, बालिका उच्च विद्यालय जोगीपुर गोसाईपुर को उच्च विद्यालय जोगीपुर गोसाईपुर से टैग किया गया है।

वहीं, आर एस उच्च विद्यालय धुलगांव मदनपुर को उच्च विद्यालय चमहेड़ा रसलपुर से एसडीबीबीपी कन्या उच्च विद्यालय औगारीधाम को उच्च विद्यालय औगारीधाम से, रामरति कमला कन्या उच्च विद्यालय हरनौत को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय हरनौत से, इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय तेल्हाड़ा को उच्च विद्यालय तेल्हाड़ा से, बापू स्मारक उच्च विद्यालय अजनौरा को उच्च विद्यालय दहपर- सरगांव से, मेदिनी उमा उच्च विद्यालय तिउरी को उच्च विद्यालय छबीलापुर से, राजो रघुनाथ उच्च विद्यालय इसुआ सरमेरा को उच्च विद्यालय सरमेरा से टैग किया गया है।

वहीं बालिका उच्च विद्यालय नगरनौसा को उच्च विद्यालय नगरनौसा से गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय तेतरावा को उच्च विद्यालय पावापुरी से, रामनंदन बाबू उच्च विद्यालय इंदौत को उच्च विद्यालय भतहर से तथा रामशरण टुकेश्वरी उच्च विद्यालय चेरों को उच्च विद्यालय गोपाल बाद सरमेरा से टैग किया गया है।

इसी प्रकार उच्च विद्यालय जियर को उच्च विद्यालय अस्थावा से, डॉ रामराज कारू सिंह स्मारक उच्च विद्यालय रेडी को उच्च विद्यालय मकरौता से, एसआरडीआर उच्च विद्यालय फलहनवा को उच्च विद्यालय गोनामा पोआरी से, हरिजन उच्च विद्यालय कुंदी नूरसराय को उच्च विद्यालय चंडासी से, डॉ रामराज सिंह उच्च विद्यालय पांडेय चक को उच्च विद्यालय अजयपुर से, आरसीएस बाई उच्च विद्यालय दामोदर सराय मानपुर को उच्च विद्यालय बढनपुरा से टैग किया गया है।

वहीं, संगत उच्च विद्यालय नूरसराय को उच्च विद्यालय नूरसराय से, आदर्श उच्च विद्यालय मुफ्तीगंज सैदपुर को उच्च विद्यालय तारापुर से, श्री भत्तु महतो उच्च विद्यालय चंदौरा को उच्च विद्यालय गंगटी से, विवेकानंद कन्या उच्च विद्यालय गुलाब नगर इस्लामपुर को उच्च विद्यालय विष्णुपुर लोहंडा से, उच्च विद्यालय मजिदपुर को उच्च विद्यालय सरबहदी से, एसआरडी उच्च विद्यालय राजा बिगहा मेयार को उच्च विद्यालय बेलदार बिगहा से, उच्च विद्यालय मलिकपुर सिलाव को गांधी उच्च विद्यालय सिलाव से, जबकि रामचंद्र चौहान उच्च विद्यालय मनियारपुर को उच्च विद्यालय तुलसीगढ़ से टैग किया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=h6qVoAx66yk[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker