बिग ब्रेकिंग
-

छात्र की मौत के बाद परिजनों का सड़क पर हंगामा, बिहटा-सरमेरा मार्ग किया जाम
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना इलाके के सड़क हादसा में एक जख्मी छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-सरमेरा टू लेन पर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। मृत छात्र की पहचान मुजफ्फरपुर गांव निवासी जैनेंद्र पासवान…
-

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक अस्थावां लूटकांड का खुलासा, 4.12 लाख रुपए समेत 6 लुटेरे धराए
बिहारशरीफ (नालंदा)। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई वाली नालंदा पुलिस की टीम ने घटना के एक सप्ताह के भीतर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक लूट कांड का उद्भेदन कर दिया है। इस बड़ी बैंक लूट की घटना में संलिप्त 6 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उनके पास से…
-

चंडी नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति में लगे मोटर को लेकर हुई छापामारी, खुलवाए जा रहे हैं मोटर
चंडी (नालंदा दर्पण)। वर्षों से नल जल और सरकारी चापाकल में मोटर लगाकर ऐश कर रहे लोगों की अब खैर नहीं है।नगर पंचायत अब हरकत में आ गया है। नगर पंचायत इलाके में बिजली की किल्लत के बीच पानी के हाहाकार को देखते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी ने…
-

कारगिल योद्धा को चंडी पुलिस ने भेजा जेल, राष्ट्रपति को लौटा चुके हैं अपने मेडल
चंडी (नालंदा दर्पण)। देश की सीमा पर जवान अपने दुश्मनों को झेल लेता है, मुंहतोड़ जबाव भी दे देता है। लेकिन एक जवान अपने ही गांव जेवार में हार जाता है। पुलिस प्रताड़ना और समाज का दुश्मन हो जाता है। कुछ ऐसा ही जांबाज देशभक्त सैनिक सत्येंद्र सिंह के साथ हुआ।…
-

स्कॉर्पियो पलटने से 4 लोगों की मौत, महिला के सामने पड़ी थी मां, बेटी और पति की लाश, चालक की भी हुई मौत
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के महमूदा पुल के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई थी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। स्कॉर्पियो पर ड्राइवर समेत 9 लोग सवार थे।…
-

बीएयू कुलपति ने नालन्दा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय का किया निरीक्षण,अब कृषि महाविद्यालयों में 60 के जगह 100 का होगा नामांकन
नूरसराय (नालंदा दर्पण)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह ने आज मंगलवार को नालन्दा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति ने नैक व एनआईआरएफ में महाविद्यालय के चयन के लिए किए जा रहे तैयारी का जांच किया। महाविद्यालय के सभी…
-

सावन सूखा गुजरने से परेशान हैं बेन प्रखंड के अन्नदाता
बेन (नालंदा दर्पण)। मानसून को दस्तक दिए लगभग महीने का समय हो चुका है। लेकिन अब भी जिले के लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। जबकि सावन के महीने में आमतौर पर बारिश का दौर जारी रहता है। लेकिन इस बार अब तक चारों ओर सूखा हीं सूखा है। मानसून…
-

आंगनबाड़ी सेविका पत्नी के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी, न्याय की गुहार लगाती फिर रही है पीड़िता
बेन (नालंदा दर्पण)। पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी रचाई। घटना बेन प्रखंड के बारा पंचायत के वार्ड संख्या 02 की है। जहाँ पहली पत्नी के होते हुए भी पति द्वारा दूसरी शादी रचा ली गई है। तब से महिला काफी परेशान व भयभीत है और न्याय व जान…
-

प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी के दरवाजे पर बैठ गई प्रेमिका
बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के एक गाँव में शादी की मांग को लेकर अपने प्रेमी के दरवाजे पर बैठ गई प्रेमिका। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जनकपुर गांव का सिन्टू कुमार का गाँव के हीं रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा…
-

सशक्त स्थाई समिति की बैठक में नोकझोंक, कार्यपालक को दी जान मारने की धमकी
इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जमकर नोंक झोंक हुई। कार्यपालक को जान मारने की धमकी तक दे दी गई। अध्यक्षा किरण देवी ने बताया कि नियमानुसार बैठक का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कुछ…









