खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में बदलाव, जानें बड़ी वजह

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर खेल परिसर मैदान में 11 नवंबर से शुरू होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। यह फैसला फ्लड लाइटों के बीच कीट-पतंगों के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है।

एशियाई हॉकी महासंघ और मेजबान हॉकी इंडिया ने जानकारी दी है कि टूर्नामेंट के सभी मैच अब दिन के समय खेले जाएंगे। पहले ये मुकाबले शाम और रात के वक्त फ्लडलाइट्स में खेले जाने थे। आयोजन समिति ने संबंधित टीमों से फीडबैक लेने के बाद यह बदलाव किया है, क्योंकि फ्लडलाइट्स के नीचे कीट-पतंगों की बड़ी मात्रा में मौजूदगी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बाधा डाल रही थी।

अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, हर दिन का पहला मैच दोपहर 12:15 बजे से शुरू होगा। दूसरा मैच 2:30 बजे से और अंतिम मैच 4:45 बजे से खेला जाएगा। पहले ये मुकाबले दोपहर 3:00 बजे, शाम 5:15 बजे और रात 7:30 बजे निर्धारित थे।

राजगीर में रंगारंग आगाज की तैयारियां जोरों पर, सीएम करेंगे उद्घाटनः वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आगाज 11 नवंबर को राजगीर में होगा। उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए बिहार सरकार के कई विभागों की टीम तैयारियों में जुटी है। इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4:45 बजे करेंगे।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुताबिक खेल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में दर्शकों को बिहार के प्रसिद्ध लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा। साथ ही आतिशबाजी का भव्य नजारा भी देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है। दर्शकों और अतिथियों का स्वागत करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ताकि यह टूर्नामेंट एक यादगार अनुभव बन सके।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार