नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

बेन में वृक्षारोपण घोटाला, राजगीर एसडीओ से जांच की मांग

नालंदा दर्पण डेस्क। आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने नालंदा जिला के बेन प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत एकसारा में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण योजना में भारी वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।

उक्त पत्र में उल्लेख है कि बेन प्रखण्ड के ग्राम पंचायत एकसारा में वृक्षारोपण कार्य की विभिन्न योजनाएं कागज पर सम्पूर्ण कर ली गई हैं, जबकि धरातल पर कहीं कोई कार्य नहीं हुआ हैं।

इस कार्य में मुखिया स्वीरी उर्फ स्वीटी और उनके पति,  मनरेगा अधिकारी, रोजगार सेवक,  कनीय अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल आदि ने मिलकर सरकारी पैसे का दुरुयोग कर आपस में बंदरबांट कर लिया है।

वहीं गलत ढंग से वनपोषक बहाल कर वनपोषक के पैसे भी सभी ने मिलकर डकार लिया हैं। यहां गैवीयन पौधा, अन्य सामग्री का भी धरातल पर आज तक पता नहीं चला, जो जांच का विषय हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता ने राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत पत्र में योजनाओं की सूची संलग्न कर वर्णित योजना की जांच जॉचॉपरांत सभी दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। और जांच समय पर उन्हों भी बुलाए जाने एवं वीडियोग्राफी करने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker