बिहारशरीफ डीआरसीसी ऑफिस में कल से यूं होगी सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नालंदा जिले के सभी नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग कल गुरुवार से शुरू होने जा रही है। शिक्षकों की यह काउंसलिंग डीआरसीसी ऑफिस बिहारशरीफ में पूर्वाहन 9:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है। जिला शिक्षा कार्यालय के ये अधिकारी और कर्मी शिक्षकों के विभिन्न दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए उन्हें अलग-अलग कोटि के अनुसार अलग-अलग तिथि में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले शिक्षकों को ही अलग-अलग विद्यालय आवंटित किये जायेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार शिक्षकों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए प्रतिदिन 5 टाइम स्लॉट में कार्य किया जायेगा। प्रत्येक टाइम स्लॉट डेढ़ घंटे की होगी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 9:00 बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी। वेरिफिकेशन के दौरान शिक्षकों की बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जायेगा।

वहीं सभी शिक्षकों को उनकी कोटि के अनुसार अलग-अलग तिथि में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को उनके सभी शैक्षणिक तथा प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है।

काउंसलिंग की प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, सुजीत कुमार राउत तथा आनंद शंकर की प्रतिनियुक्ति डीआरसीसी कार्यालय में की गई है। इसके अलावा 10 डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा दो परिचारी भी डीआरसीसी में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker