खेती-बारीनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

Cyclone Dana: धान एवं सब्जी की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बंगाल की खाड़ी से उठे दाना तूफान (Cyclone Dana) के कुप्रभाव पूरे नालंदा जिला समेत नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के झोंकों ने किसानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों का कलेजा मुंह को आ गया है। उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।

नगरनौसा प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस अप्रत्याशित मौसम से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से धान और सब्जियों की खेती पर इसका सबसे बुरा असर हुआ है।

धान की फसल के गिरने से उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना है और किसानों को चिंता है कि इस स्थिति में फसल में ‘खखरी’ की समस्या (धान का दाना खाली रहना) और बढ़ सकती है। इससे फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी।

किसानों का कहना है कि वे पहले से ही मौसम की मार झेल रहे थे और अब इस तूफान ने उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। सब्जी एवं फलों की फसलों पर भी इस तूफान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि वे इस आपदा की स्थिति का जायजा लें और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार