अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

कुआं से मिला जमीन कारोबारी पूर्व एसपीओ का शव, शराब माफिया द्वारा हत्या की आशंका

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र के मिलकीपर गांव में कुएं से शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कुर्था गांव निवासी महेश्वरी प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप हुई है।

तीन साल पहले वह हिलसा थाना में एसपीओ का काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

भाई अभिषेक के अनुसार मृतक पांच साल हिलसा थाने में एसपीओ का काम किया है। विगत तीन साल से इस पद को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद से हिलसा के मिल्कीपुर गांव में वह परिवार समेत किराए के घर में रहता था।

शुक्रवार को देर शाम भाई गांव आया हुआ था, जहां से चार लोग उसे फोन करके बुलाए। देर रात तक वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

अभिषेक ने बताया कि जब फोन कर पूछा गया तो पता चला कि भाई कुएं में गिर गया है। फिर दोबारा फोन कर बताया कि दोस्त के बारात में चला गया है। इसपर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

भाई ने आरोप लगाया कि शराब माफिया ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की है। वहीं, ग्रामीण भूमि विवाद को हत्या का कारण बात रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो साल पूर्व में भी इसी रंजिश में मृतक के बड़े भाई को गोली मारी गई थी।

वहीं, हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बीते तीन साल पहले राहुल हिलसा थाना में एसपीओ के पद पर कार्यरत थे। मगर यह पद समाप्त कर दिया गया है। राहुल जमीन की भी खरीद-बिक्री करता था। हत्या क्यों हुई है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलसा किया जाएगा।

बता दें कि राहुल सिंह लंबे समय तक हिलसा थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस की मदद करता था। वह क्राइम करने वाले लोगों पर निगाह रखता था और बदमाशों की गतिविधियों को वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ साझा करता था।

हिलसा, चंडी, रहुई, बिहार, बिंद, पावापुरी थानेदार समेत 84 पुलिसकर्मी हुए इधर-उधर

ताड़ी को निगल गई सरकारी नियमावली, नीरा केंद्र बनी शोभा की वस्तु

 राजगीरः पुलिस ने किराए के मकान से 11 साइबर ठगों को 2.62 लाख रुपए के साथ दबोचा

इस पीड़िता की शिकायत पर नगरनौसा और चंडी थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नाबालिग संग दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 20 हजार जुर्माना

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future