Friday, February 13, 2026
अन्य

    चंडी में महुआ पेड़ से लटकता मिला स्कूल बस चालक का शव, हत्या की आशंका

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना अंतर्गत डॉ. रामराज सिंह महिला कॉलेज के बगल से चंडी रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ता से कुछ दूरी पर अलंग के महुआ के पेड़ से रस्सी से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

    महुआ के पेड़ में रस्सी से लटकता हुआ शव की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गया। शव देखने बालो की भीड़ लग गई।

    शव की पहचान भगवानपुर निवासी बिनोद यादव के रूप में हुआ। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा परिजन को दिया गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर शव को ररसी से नीचे उतार कर रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत बताया। मृतक बिनोद यादव एक निजी स्कूल का बस चलाता था। घटना का कारण का पता नहीं चल सका है।

    मौत की खबर सुनते हुए परिजनों में कोहराम मच गया। रोने के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। एक दिन पहले तक होली की खुशी दूसरे दिन गम में बदल गया।

    थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या? पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!