Tuesday, February 24, 2026
अन्य

    डीएम ने एनीमिया मुक्त नालंदा को दिखाई हरी झंडी, 2 माह तक चलेगा यह अभियान

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला में एनीमिया मुक्त अभियान जिलाधिकारी शशांक शुभांकर शुरू हो गया है। आज शुक्रवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने जिलाधिकारी शशांक शुभांकरदिखाकर रवाना किया।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कक्षा 6 से 12 तक की सभी लड़कियों और आगनवाड़ी केंद्रों में आने वाली महिलाओं और लड़कियों की जांच की जाएगी। जिन लड़कियों का हीमोग्लोबिन कम होगा, उन्हें दवाइयां देकर उचित उपचार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि अभियान अगले दो महीने तक चलेगा। हर दिन एक स्कूल और दो आगनवाड़ी केंद्रों में टीम जाएगी और जांच करेगी। उसी समय बच्चियों के रिपोर्ट के अनुसार उनका उपचार भी किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य नालंदा को एनीमिया मुक्त बनाना है। एनीमिया से ग्रसित बच्चियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!