नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती के साथ दुसाध सम्मेलन का आयोजन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आगामी के लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अपने-अपने समर्थक को गोल बंद करने में जुटे हैं।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय विकास मोर्चा द्वारा राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती के साथ-साथ दुसाध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण से की गई ।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल विश्वकर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान को याद करते हुए कहा कि दुसाध समाज सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी पीछे है। ऐसे में इस समाज को कैसे दशा और दिशा दी जाए, इसके लिए मंथन की जाएगी। आने वाले समय में इस समाज को सम्मान देने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »