अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      खबर का असरः नेताजी सुभाष हाई स्कुल+2 परिसर में मुख्य पार्षद बिछाएंगे फेवर ब्लॉक

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)।  …और सुशासन के विकास में यूं ठेलको बनी सांसद की लग्जरी गाड़ी” शीर्षक से ‘नालंदा दर्पण’ में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। नालंदा दर्पण न्यूज साइट पर खबर प्रकाशित होते ही समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

      नेताजी सुभाष हाई स्कुल +2 स्कूल के प्रधानाध्यपक सुनील सिंह ने नालंदा दर्पण की खबर के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के सूचना प्रकाशित कर समस्याओं से नजात दिलवाने की पहल कर साइट ने अहम भूमिका निभाया है, वह काफी प्रशंसनीय है।

      इधर, नगरपंचायत के मुख्य पार्षद संगीता साहु के प्रतिनिधि संजय साहु ने बताया कि जल्द ही इस स्कूल के परिसर में फेवर ब्लॉक (सिमेंट की ईंट) से सोलिंग करवाया जायेगा। ताकि छात्रों के साथ लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

      बकौल प्रधानाध्यापक सुनील सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संगीता साहु के प्रतिनिधि संजय साहु के द्वारा स्कूल परिसर में ईट सोलिंग का कार्य करवाने का आश्वासन दिया गया है। यह कार्य होने से स्कूली छात्रो के साथ लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

      पढ़े प्रकाशित खबरः …और सुशासन के विकास में यूं ‘ठेलको’ बनी सांसद की लग्जरी गाड़ी

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!