अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      माले नेता के निधन से शोक की लहर, निकाली शव यात्रा

      कॉमरेड रामजी चौधरी 90 के दशक से ही पार्टी के साथ जुड़े थे। कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते थे। गरीबों की हक के लिए लड़ाई व संघर्ष करते रहते थे

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के हेरथु गांव निवासी रमाजी चौधरी के  निधन से माले कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गयी।

      Wave of mourning due to the death of Male leader activists took out the funeral processionपार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र राम एंव प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने कहा कि पार्टी प्रखंड कमिटी व खेग्रमास राज्य पार्षद के सदस्य कामरेड रामजी चौधरी का निधन बीती रात पटना पीएमसीएच में ईलाज के दौरान हो गयी है।

      कॉमरेड रामजी चौधरी 90 के दशक से ही पार्टी के साथ जुड़े थे। कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते थे। गरीबों की हक के लिए लड़ाई व संघर्ष करते रहते थे। जिससे उनका गरीबों के बीच बेहतर पहचान बन गया था। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।

      निधन की खबर सुनकर पार्टी व जनता के बीच में शोक की लहर दौड़ गयी। पार्टी के लोग उनके पैतृक गांव हेरथु पहुंचे। पार्टी के झंडा से सम्मानित कर श्रद्धंजलि सभा कर पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित किया। उनकी शव यात्रा निकाली गयी।

      इस शव यात्रा में पार्टी के जिला कमिटी सदस्य सुखसागर कुमार, बेन प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद, शत्रुघ्न कुमार, जनार्दन प्रसाद, सुधीर कुमार सिन्हा, शांति देवी, सुरेन्द्र प्रसाद, सुनील चौहान, धन्नजय पासवान, रामप्रवेश साव, डोमन रविदास, प्रेमण पासवान, छोटे पासवान, मोती बिंद, रामजी साव दर्जनों लोग शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!