नालंदाबिहार शरीफमीडिया

नालंदा जिला पत्रकार संघ की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज रविवार को शहर के आईएमए हॉल में नालंदा जिला पत्रकार संघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक में चन्द्रमणि पांडेय ने कहा कि जिले के सभी पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से इस संघ का गठन किया गया है। काफी कम समय में आप सबों के सहयोग से यह संघ मजबूत होता जा रहा है।

वहीं अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद ने कहा कि पत्रकार भाई हमेशा तलवार की धार पर चलते हैं। व्यापक जनहित से जुड़े खबरों को प्रकाशित करने के कारण इन्हें अक्सर अपराधियों तथा पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कोपभाजन बनना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों के हित में जिला पत्रकार संघ लगातार संघर्ष करता रहा है।

संरक्षक मंडल सदस्य रमाशंकर कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए पत्रकारों की एकजूटता जरूरी है।

संरक्षक मंडल सदस्य सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों से जुड़े सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान किया जाता है।

जिला सचिव राजीव प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले के सभी पत्रकारों के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ संघ हमेशा संघर्ष करता रहेगा।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मो जियाउद्दीन, एमएफ तालिब, अशीष कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंहा, अजीत कुमार केसरी, अशोक कुमार पांडेय, अनिल कुमार, मुरलीधर प्रसाद, मो आफताब, मो निसार अंसारी, विनोद कुमार, प्रमोद झा, पिंकी कुमारी, रवि ज्योति, जितेंद्र कुमार, डॉ देवकांत सिन्हा, राम उदय प्रसाद आदि पत्रकार शामिल थे।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNTNdrmsgGc[/embedyt]

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »