तकनीकगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

आँख बंद डिब्बा गायबः यूं जेवर ठगी का शिकार हो रही हैं महिलाएं

इस तरह की ठगी नुकसान से बचने के लिए सीधी-सादी खासकर ग्रामीण महिलाओं को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचनी चाहिए और ऐसी सेवाओं के लिए विश्वसनीय जेवर दुकानों का ही का ही सहारा लेनी चाहिए

हिलसा (नालंदा दर्पण)। एक ताजा मामले में हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलावां गांव में ठगों ने शातिराना तरीके से एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के गहनों की ठगी कर चंपत हो गए। गहनों को चमकाने का झांसा देकर ठगों ने महिला को धोखा दिया और मौके से फरार हो गए।

दरअसल, मलावां गांव निवासी रणजीत कुमार ने इस घटना की जानकारी थाने में दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां और पत्नी नेहा कुमारी घर में थीं। इसी बीच दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। ठगों ने पुराने गहनों को चमकाने का झांसा दिया और उनकी बातों में आकर परिवार ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के मंगलसूत्र, अंगूठी और कान की बाली साफ करने के लिए सौंप दी।

इसके बाद ठगों ने गर्म पानी लाने को कहा और जैसे ही पानी लाया गया। उसमें पीला रंग डालकर सफाई का नाटक किया। बातों में उलझाकर उन्होंने नकली गहने थमा दिए और असली गहने लेकर चंपत हो गए। जब ठगी का अहसास हुआ तो परिवार ने शोर मचाया। लेकिन तब तक ठग फरार हो चुके थे।

इस मामले को लेकर हिलसा थाना पुलिस ने रणजीत कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बहरहाल, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गहनों की सफाई या अन्य सेवाओं के नाम पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार