Fake sub-inspector arrested: ट्रेनी महिला दारोगा पर युवक को वर्दी का रौब जमाना पड़ा महंगा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के नालंदा जिले में एक फर्जी दारोगा को पुलिस ने अरेस्ट (Fake sub-inspector arrested) किया है। जो लहेरी थाना में खुद को दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित बताकर अपनी वर्दी का रौब दिखा रहा था।

अरेस्ट फर्जी दारोगा की पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी सतीश कुमार का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जिसने खुद को 2018 बैच का दारोगा बताया और लहेरियासराय में अपनी तैनाती की बात कही।

दरअसल, जब वह लहेरी थाना में आया तो वहां तैनात ट्रेनी दारोगा निशा भारती पर रौब जमाने लगा। उसने खुद को सीनियर ऑफिसर बताते हुए कहा कि वह लहेरियासराय में पदस्थापित है। जब निशा भारती ने लहेरियासराय के थानेदार से बात की तो पता चला कि नीतीश कुमार फर्जी है।

जब महिला अधिकारी ने उससे पहचान पत्र की मांग की तो उसने अपने मोबाइल में पुलिस की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीर दिखाई। शक होने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई फर्जी कागजात और पुलिस की वर्दी में उसकी तस्वीरें मिलीं। उसने इन तस्वीरों का इस्तेमाल भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए किया था।

जांच में यह भी पता चला कि नीतीश कुमार का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिसे वह खुद को दारोगा बताकर धोखा दे रहा था।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker